यहाँ क्या खास है
Jangliagaon को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं — यहाँ ताज़ी सब्ज़ियाँ, दूध और साफ़ पानी जैसे natural resources हमेशा आसानी से मिलते हैं। साथ ही, Bhimtal से Jangliagaon तक पूरी सड़क पक्की (डामर) है — Naukuchiatal जाने वाली सड़क से ही यह रास्ता अलग होता है। इसी गाँव में पहले से कई homestay और cottage stay चल रहे हैं, जहाँ से पूरी घाटी का नज़ारा दिखता है। मतलब ये जगह पहले से "discover" हो चुकी है, सिर्फ एक अनुमान नहीं है — आगे इसकी पूरी सूची भी है।
गाँव के अंदर property तक जाने वाला आख़िरी हिस्सा ग्राम पंचायत रोड है — यानी legally established public रास्ता, किसी की निजी ज़मीन से होकर नहीं गुज़रता। कार यहाँ तक आ जाती है, बस 1-2 जगह हल्की मरम्मत की ज़रूरत है।
Property से लगा हुआ जो खुला मैदान है, वो वन पंचायत (common) ज़मीन है — निजी नहीं। इसका मतलब है कि सामने का जंगल और खुला नज़ारा भविष्य में किसी और के निर्माण से कभी बंद नहीं होगा। सुबह की चाय के लिए, बच्चों के खेलने के लिए, या बस खुले आसमान के नीचे बैठने के लिए — ये जगह हमेशा वैसी ही रहेगी।